Press "Enter" to skip to content

मकान विवाद ने लिया हिंसक रूप, आधी रात सड़क पर लाठी-डंडे चले; कई घायल, एफआईआर दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र में मकान के विवाद को लेकर आधी रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार, 2 जुलाई 2026 की रात करीब 1 बजे हेमंत लोधी अपने साथी विकास लोधी के साथ लौट रहा था। शिकायत में बताया गया है कि पहले से मकान को लेकर विवाद चला आ रहा था।

जानकारी के मुताबिक, रास्ते में प्रकाश लोधी, वीरेंद्र लोधी, हरिसिंह लोधी, अरविंद लोधी सहित अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया। मकान के विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोप है कि लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया गया। मारपीट में हेमंत लोधी और उसके साथियों के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। शिकायत में वाहन में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद घायलों ने अमोला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!