,

डेढ़ माह से शिवपुरी में रह रहे अर्जुन और सुनीता दो दिन पहले दोनों चले गए, छत्तीशगड़ की सुनीता से मोबाइल के जरिए हुई थी बातचीत / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के लालमाटी निवासी ओमगिरी गोस्वामी ने अपने छोटे भाई अर्जुन गोस्वामी और छत्तीसगढ़ निवासी सुनीता पटेल के अचानक कहीं चले जाने के बाद पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। ओमगिरी ने आशंका जताई है कि यदि दोनों के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए उन्हें और उनके परिवार को जिम्मेदार न ठहराया जाए। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, सुनीता पटेल करीब डेढ़ माह पहले छत्तीसगढ़ से शिवपुरी आई थीं और अर्जुन गोस्वामी के साथ रह रही थीं। ओमगिरी का आरोप है कि अर्जुन और सुनीता के बीच आए दिन विवाद होता था। इस दौरान दोनों की ओर से कथित तौर पर ओमगिरी और उनके परिवार को झूठे मामले में फंसाने की धमकियां भी दी जाती थीं।

ओमगिरी के मुताबिक, करीब दो दिन पहले अर्जुन और सुनीता कहीं चले गए। इस संबंध में मोबाइल फोन पर बातचीत भी हुई थी। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि भविष्य में दोनों के साथ कोई घटना होती है या उनके द्वारा किसी अन्य व्यक्ति से विवाद किया जाता है, तो उसके लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।


ओमगिरी गोस्वामी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अनुरोध किया है कि मामले की जांच की जाए और भविष्य में किसी भी शिकायत पर तथ्यों की पड़ताल के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाए।