शिवपुरी। शहर के घोड़ा चौराहे पर एक युवक मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो युवक की जेब से आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड पर हरेंद्र सिंह जाटव पुत्र गोरेलाल जाटव, निवासी बूढ़ों राजपुर, जिला शिवपुरी, लिखा हुआ है।
मौके पर युवक के पास एक बैग, पानी की बोतल और पानी के पाउच भी मिले हैं। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो सकेगी।
घोड़ा चौराहे पर मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई पहचान की कोशिश; कोतवाली पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News



