Press "Enter" to skip to content

तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा: कोतवाली पुलिस ने गाड़ी समेत साउंड सिस्टम किया जब्त / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने ग्वालियर बायपास स्थित मातोश्री गार्डन के पास देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई करते हुए एक डीजे वाहन सहित साउंड सिस्टम जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार रात करीब 12:30 बजे ग्वालियर बायपास स्थित मातोश्री गार्डन के पास तेज आवाज में डीजे बजने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि डीजे की आवाज काफी तेज थी, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। पुलिस ने डीजे बंद कराकर संचालक से लाइसेंस मांगा, लेकिन वह कोई अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।

पूछताछ में उसने अपना नाम राजा जाटव (26) निवासी ठकुरपुरा बताया। इसके बाद पुलिस ने मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 15 के तहत कार्रवाई करते हुए छोटा हाथी वाहन (एमपी33-एल-3079), जनरेटर सहित 14 साउंड स्पीकर, 11 डिस्को लाइट और एक लैपटॉप जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 183/26 दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि शहर में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!