Press "Enter" to skip to content

भोपाल में पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा सम्मानित, सामुदायिक पुलिसिंग के लिए मिला सम्मान / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के पिछोर अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) प्रशांत शर्मा को भोपाल में आयोजित एक समारोह में सामुदायिक पुलिसिंग और बेहतर सोशल कनेक्ट के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान कैलाश मकवाणा, पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश द्वारा प्रदान किया गया।

राजधानी भोपाल में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम संबल 2026 के दौरान यह सम्मान दिया गया। इस कार्यक्रम की थीम “Celebrating Social Work in Criminal Justice System” रखी गई थी। कार्यक्रम का आयोजन 10 एवं 11 मार्च 2026 को Bhopal School of Social Sciences में किया गया, जिसमें देशभर के सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, न्यायिक अधिकारी और विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा, निशक्तजन सुरक्षा, कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण और न्याय सुलभता जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान सामुदायिक पुलिसिंग और सामाजिक संस्थाओं के साथ समन्वय को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

समारोह को संबोधित करते हुए विनीत कपूर ने कहा कि एसडीओपी प्रशांत शर्मा अपनी नियमित ड्यूटी के साथ-साथ आमजन से लगातार संवाद बनाए रखते हैं और क्षेत्र में उनका सामाजिक जुड़ाव काफी मजबूत है, जिसके चलते वे इस सम्मान के हकदार हैं।

इस अवसर पर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने कहा कि यह सम्मान जिले के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन और पूरी पुलिस टीम के सहयोग का परिणाम है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!