शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के बारई रोड स्थित एक डेयरी के सामने गुरुवार रात करीब 10 बजे एक बाइक अचानक सामने आए सांड से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक सोनू परिहार निवासी बदरवास घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पायलट हर्षवर्धन भार्गव और अंकेश रघुवंशी ने राहगीरों की मदद से घायल को तुरंत बदरवास अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक सांड आ जाने से बाइक चालक संतुलन नहीं बना सका और दुर्घटना हो गई। फिलहाल घायल का उपचार जारी है।







Be First to Comment