शिवपुरी: जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के ग्राम बिजरावन निवासी एक युवक ने शादी कराने का झांसा देकर 40 हजार रुपए ठगने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार राहुल लोधी उम्र 22 साल पुत्र रमेश लोधी निवासी ग्राम बिजरावन ने बताया कि उसके गांव का ही सुरेश पंडा एक दिन उसके घर आया और कहा कि उसकी नजर में एक अच्छी लड़की है। अगर वह 40 हजार रुपए दे दे तो उसकी शादी करवा देगा।
युवक के मुताबिक उसने भरोसा कर 26 सितंबर 2025 को सुरेश पंडा को 40 हजार रुपए दे दिए। आरोपी ने कहा था कि दो दिन बाद शादी करा देगा, लेकिन समय बीतने के बाद भी शादी नहीं करवाई। जब युवक ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने मना कर दिया और गाली-गलौज करने लगा।
पीड़ित युवक ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।







Be First to Comment