Press "Enter" to skip to content

एकीकृत नदी संरक्षण प्रणाली का मॉडल बनाने पर छात्र हिमांशु धाकड़ सम्मानित / Shivpuri News

शिवपुरी। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी शिवपुरी के कक्षा 10 के छात्र हिमांशु धाकड़ ने “एकीकृत नदी संरक्षण प्रणाली” का अभिनव मॉडल तैयार कर इंस्पायर अवार्ड योजना 2025-26 में स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर उन्हें भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

हिमांशु धाकड़, पिता श्री बीरेंद्र सिंह धाकड़ और माता श्रीमती पूनम धाकड़ के पुत्र हैं। उनके इस मॉडल का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए किया गया है, जो विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इस प्रतियोगिता में एक राज्य के रूप में भाग लिया, जिसमें भोपाल संभाग के विभिन्न विद्यालयों से कुल 48 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पुनीता ज्योति ने बताया कि योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर वैज्ञानिक और अभिनव विचारों से जुड़े मॉडलों का चयन किया जाता है। चयनित छात्रों को दी जाने वाली 10 हजार रुपए की राशि से वे अपने नवाचार से जुड़े मॉडल को विकसित कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।

इंस्पायर अवार्ड के लिए छात्रों को आवश्यक मार्गदर्शन शिक्षक श्री इरफान अहमद अंसारी के नेतृत्व में विद्यालय के विज्ञान विभाग के शिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया। विद्यालय परिवार ने हिमांशु धाकड़ की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!