शिवपुरी प्रशासन ने नवरात्रि और महावीर जयंती के मद्देनजर जिले में 30 मार्च से 12 अप्रैल तक मांस, मछली और अंडों की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
कोलारस नगर परिषद क्षेत्र में रविवार को इस आदेश का पालन कराया गया। नगर परिषद प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कोलारस जगतपुर स्थित मीट मार्केट को बंद कराया। कुछ दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान खोले थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन का आदेश सुनाया और सभी दुकानें बंद करा दीं।
बिना लाइसेंस मांस-मछली बिक्री प्रतिबंधित
कोलारस के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर का एक मार्ग मीट मार्केट के पास से गुजरता है। धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रशासन ने ये कदम उठाया है। कलेक्टर कार्यालय ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। नियमों के अनुसार खुले में या बिना लाइसेंस के मांस-मछली की बिक्री पहले से ही प्रतिबंधित है।
नगरपालिका और नगर परिषदों को विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Be First to Comment