Press "Enter" to skip to content

मां को बहला-फुसलाकर ले गया पड़ोसी: जनसुनवाई में बेटे ने मांगी मदद; पति बोला- वो तो चले गई, बच्चे का क्या होगा / Shivpuri News

शिवपुरी में एक बेटे ने जिला मुख्यालय की जनसुनवाई में अपनी लापता मां की बरामदगी के लिए कलेक्टर से मदद मांगी। माधव नगर फतेहपुर के रहने वाले ईशू रजक ने अपने पिता शिशुपाल रजक के साथ आवेदन दिया।

ईशू ने बताया कि उनकी मां आशा रजक 20 मार्च की रात को अचानक घर से गायब हो गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि गुना जिले के म्याना निवासी विजय कुशवाह उनकी मां को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।


शिशुपाल रजक ने बताया कि उनकी पत्नी घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, 80 हजार रुपए नकदी, बैंक पासबुक, मोबाइल और अन्य जरूरी दस्तावेज भी साथ ले गई है। पिता-बेटे ने 21 मार्च को कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

लेकिन एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जनसुनवाई में दोनों ने प्रशासन से मां की जल्द बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!