Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में पुलिया से नीचे कार गिरने से दो महिला डॉक्टरों की मौत, अयोध्या से उज्जैन जा रहे थे 6 डॉक्टर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के एनएच-46 पर रविवार एक अर्टिगा कार बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसा लुकवासा बाईपास पर सुबह करीब 8 बजे हुआ जिसमें 2 महिला डॉक्टरों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य डॉक्टर घायल हो गए। सभी अयोध्या से उज्जैन जा रहे थे। घायलों का जिला अस्पताल इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कार चला रहे डॉक्टर अतुल आचार्य ने बताया कि उनकी टीम दस दिन पहले महाराष्ट्र से तीर्थ यात्रा के लिए निकली थी। वे अयोध्या दर्शन के बाद उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जा रहे थे।

रविवार सुबह लुकवासा चौकी के पास उनकी कार अचानक बेकाबू होकर पुलिया से टकराई और नीचे गिर गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। इस दुर्घटना में डॉक्टर तन्वी आचार्य (50) पति डॉक्टर अतुल आचार्य की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, डॉक्टर नीलम पंडित (55) पत्नी डॉक्टर सुबोध पंडित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

कार में महाराष्ट्र के मुंबई और आसपास के रहने वाले छह डॉक्टर सवार थे। इस घटना में डॉ. उदय जोशी (64), निवासी दादर, डॉ. सुबोध पंडित (62), निवासी बसई महाराष्ट्र, डॉ. अतुल आचार्य (55), निवासी भिवंडी महाराष्ट्र, डॉ. सीमा जोशी (59), पत्नी डॉ. उदय जोशी घायल हुए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। । पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!