Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली विभाग के ऑपरेटर गणेश ओझा की हुई मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के झिरी रोड़ जामखो गांव के पास अज्ञात भारी वाहन ने बिजली विभाग की ऑपरेटर को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा कर मामले की जांच कर दी हैं।

जानकारी के मुताबिक़ बैराड़ के रहने वाले गणेश ओझा पुत्र लाला राम ओझा बिजली विभाग में ऑपरेटर के पद पर रोनाखेड़ी बिजली सबस्टेशन पर सेवाएं दे रहे थे। गणेश आज शिवपुरी मुख्यालय अपने ऑफिस और अपने मोबाइल में आई खराबी को दुरुस्त करने के लिए बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। तभी झिरी रोड़ जामखो गांव के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया था। अज्ञात वाहन गणेश  बाइक को घसीटता हुआ अपने साथ ले गया था। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सिरसौद पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!