शिवपुरी: माधव टाइगर रिजर्व में पन्ना से लाई गई बाघिन एमटी-4 ने नए आवास को अपना लिया है। बाघिन ने अब तक एक बैल और एक नीलगाय का शिकार किया है। एक वाइल्ड लाइफ यूट्यूबर ने बाघिन को शिकार के पास बैठे हुए कैमरे में कैद किया।
शुक्रवार को सेलिंग क्लब क्षेत्र के पास पर्यटकों ने बाघिन को नीलगाय का शिकार करते देखा। टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने इन दुर्लभ तस्वीरों को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। यह पहली बार है जब किसी पर्यटक ने बाघिन को शिकार के साथ कैमरे में कैद किया है।
माधव टाइगर रिजर्व के निदेशक उत्तम शर्मा ने बताया कि बाघिन एमटी-4 ने नए क्षेत्र में खुद को पूरी तरह स्थापित कर लिया है। वह नियमित रूप से शिकार कर रही है। रिजर्व प्रबंधन ने हाल ही में जंगल में कुछ नीलगाय छोड़ी थीं। बाघिन का नए माहौल में सफल समायोजन वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से एक सकारात्मक संकेत है।







Be First to Comment