,

रजत शर्मा को विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त मंत्री ने किया कार्यमुक्त, व्यक्तिगत कारण का दिया हवाला, बड़े पद की चाह की मार: सूत्र / Shivpuri News

शिवपुरी: विश्व हिंदू परिषद की आज स्थानीय बैठक मातोश्री होटल में संपन्न हुई. बैठक में हिंदू परिषद के पिछले 6 माह के कार्य की समीक्षा के साथ आगामी 6 माह की कार्य की योजना बनाई गई. जिसमें बजरंग दल के कई पदाधिकारी मौजूद रहे. इसी दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री राजेश जैन ने आशीष झा जिला सह मंत्री पिछोर एवं रजत शर्मा जिला सह मंत्री शिवपुरी को व्यक्तिगत कारण का हवाला देते हुए कार्य मुक्त किया है.

सूत्रों की माने तो बड़े पद की चाह की मार कार्यकर्ताओं को झेलनी पड़ी. बड़े पद की चाह की लालसा का कारण पद से कार्यमुक्त का कारण बना.