शिवपुरी: जिले की कोलारस पुलिस ने ठाकुर बाबा मंदिर के पास बनी काली माता की मूर्ति को तोडफोड कर खण्डित करने वाले आरोपी गिरफ्तार कर लिया हैं.
बता दें की सोहन सिंह लोधी निवासी ग्राम भडौता पुजारी ने बताया की 21 मार्च 2025 को देहरदा गणेश के पास ठाकुर बाबा मंदिर के पास बनी काली माता की मूर्ति को पत्थर से तोडफोड कर क्षतिग्रस्त कर दी थी। सूचना पर कोलारस पुलिस ने अपराध क्रमांक 88/25 धारा 298 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
कोलारस थाना प्रभारी रवि चौहान ने बताया की आरोपी श्यामलाल उर्फ हऊआ जाटव पुत्र रमेश जाटव उम्र 29 साल निवासी ग्राम देहरदा गणेश थाना कोलारस जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर पेश किया गया जिसे जेल भेजा गया।







Be First to Comment