,

शिवपुरी में ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से जूस स्टॉल जला, बैंक-एटीएम को बचाया / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के झांसी तिराहे पर गुरुवार देर रात करीब दो बजे बिजली के ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। ट्रांसफॉर्मर से जुड़े केबल जलने लगे, इससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आई जूस की स्टॉल का सारा सामान जल गई।

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आग तेजी से फैल रही थी। पास में स्थित बैंक और एटीएम को जलने का खतरा था। इसके बाद स्थानीय निवासी सुखवीर कुशवाह और अन्य लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उन्होंने मिट्टी डालकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया।

सूचना पर देहात पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने फायर ब्रिगेड को बुलाया। दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। समय पर आग न बुझाई जाती तो बैंक और एटीएम को भी नुकसान हो सकता था। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।