,

शिवपुरी में ड्राइवर को नींद आने से एनएच-46 पर प्याज़ से भरा ट्रक पलटा, महाराष्ट्र से कानपुर जा था ट्रक / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास में एनएच-46 पर बुधवार रात एक सड़क हादसा हुआ। अटलपुर गांव के पास ब्रजवासी ढाबा के समीप एमआरवी लोडिंग वाहन पलट गया। महाराष्ट्र से कानपुर जा रहा वाहन प्याज से लदा था।

इस दौरान रास्ते में चालक ने एक किसान की प्याज भी लोड की थी। चालक को नींद का झोंका आने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया। वाहन सड़क किनारे पलटने से 80 बोरी प्याज हाईवे पर बिखर गई।

बदरवास पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने अन्य वाहनों की मदद से बिखरी प्याज को हटवाया। इससे कुछ समय में यातायात सामान्य हो गया। हादसे में ट्रक चालक और एक अन्य व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुए।