Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में डैम में डूबने से 17 घंटे बाद एक महिला, दो बच्चों की लाशें निकाली, 4 लापता की तलाश जारी / Shivpuri News

शिवपुरी के माता टीला डैम में नाव डूबने के करीब 17 घंटे बाद पहला शव मिला है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे शारदा पति इमरत लोधी (55) का शव पानी से निकाला गया। इसके आधे घंटे बाद करीब 10:30 बजे शिवा पिता भूरा लोधी (08) और कान्हा पिता कप्तान लोधी (07) के शव निकाले गए।

एसडीआरएफ के 15 जवान लापता 4 अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं। इनमें दो महिला और दो बच्चे शामिल हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर ही टेंट लगाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्थाई व्यवस्था की है। यहां डॉक्टरों की टीम शवाें के पोस्टमार्टम करेगी।

रजावन गांव के 15 लोग मंगलवार शाम 4.45 बजे नाव से डैम के बीच बने टापू पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर होली की फाग के लिए जा रहे थे। मंदिर तक पहुंचने से पहले ही नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। नाव में सवार सभी लोग डूबने लगे। स्थानीय ग्रामीणों ने 8 लोगों को बचा लिया था।

हादसे में इनकी मौत

शारदा पति इमरत लोधी (55)

शिवा पिता भूरा लोधी (08)

कान्हा पिता कप्तान लोधी (07)

ये 4 अब भी लापता

कुमकुम पिता अनूप लोधी (15)
लीला पति रामनिवास लोधी (40)
चाइना पिता लज्जाराम लोधी (14)
रामदेवी पति भूरा लोधी (35)
इन 8 लोगों को बचाया

शिवराज पिता हरिराम लोधी (60)
सावित्री पति अनूप लोधी (10)
जानसन पिता अनूप लोधी (12)
गुलाब पिता जगदीश लोधी (40)
लीला पति सूरी सिंह लोधी (45)
रामदेवी पति प्राण सिंह लोधी (50)
उषा पति लाल सिंह लोधी (45)
प्रदीप लोधी पिता कृपाल लोधी (18) (नाविक)


पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि SDRF की टीम के करीब 15 जवान डैम के कैचमेंट एरिया में लगातार सर्चिंग कर रहे हैं। देर रात करीब 11 बजे कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, एसपी अमन सिंह राठौड़, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली।

हादसे में बचे नाविक प्रदीप लोधी के मुताबिक, सबसे पहले नाव पर सवार एक महिला को पिछले हिस्से में पानी भरता हुआ दिखाई दिया। इसके कुछ देर बाद नाव में पानी तेजी से भरने लगा और वह डूब गई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने X पर लिखा- नाव पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कुछ श्रद्धालुओं की डूबने से असामयिक मृत्यु अत्यंत ही दुखद है। मृतकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2-2 लाख की आर्थिक सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!