शिवपुरी: जिले के बैराड़ कस्बे के नए बस स्टैंड के पास धौरिया रोड पर स्थित मां लखेश्वरी वस्त्रालय में बुधवार रात आग लग गई, लेकिन इसका पता गुरुवार सुबह चला। आग में करीब 25 से 30 लाख रुपए का कपड़ा, सीसीटीवी कैमरे, फर्नीचर और एलसीडी जलकर खाक हो गए।
दुकानदार प्रकाश राठौर ने बताया कि वह गुरुवार सुबह गिर्राज जी की परिक्रमा से लौटे थे, तभी उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पूरा सामान जल चुका था। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद भी देरी से पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।
प्रारंभिक जांच में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुकानदार का कहना है कि इस घटना से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है।







Be First to Comment