शिवपुरी। शहर के बीचों बीच स्थित टेकरी पर विद्युत डीपी में आग भड़क गई, और डीपी धूं-धूं की जल गई। डीपी में आग इतनी तेज थी कि विद्युत केबील पूरी क्षति ग्रस्त हो गई है। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यहां बताना होगा कि टेकरी पर स्थित विद्युत डीपी के पास ही दुकानदार अपनी दुकानें लगाते हैं। वहीं इस डीपी में आग भड़क गई है।
यहां बताना होगा कि विद्युत मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारियों की लापरवाही के कारण शहर के बीचों बीच में डीपी खुली पड़ी हुई हैं। इन डीपीओं के नीचे ही दुकानदार अपनी दुकान लगाकर सामान का विक्रय भी करते हैं। लेकिन आज जो हादसा घटित हुआ उसे देखकर साफ कहा जा सकता हैं कि कभी एक बड़ा हादसा घटित हो सकता हैं कि इस डीपी के चारों तरफ न तो कोई बाउण्ड्री बाल हैं न ही डीपी में लगे विद्युत तारों को बॉक्स में लगाया हैं। इन लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही होना चाहिए।







Be First to Comment