शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बरोद के पास पत्थर पर बाइक चढ़ने से बाइक का अनियंत्रित होकर फिसल गई. बाइक पर सवार मामा-भांजे घायल हो गए. जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.
जानकारी के अनुसार जोहर सिंह आदिवासी निवासी माता का बीलबरा थाना बैराड ने बताया कि वह अपने मामा दिलीप सिंह सिंह आदिवासी और शैलेंद्र सिंह आदिवासी के साथ मामा के गांव रईयन जा रहा था. इसी दौरान जब बाइक बरोद गांव के पास पहुंची तो बाइक पत्थर पर बाइक चढ़ गई. जिसके कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक फिसल गई. जिसके घायलों का उपचार जारी है.







Be First to Comment