,

शिवपुरी में गेंहूँ की खड़ी फसल में भड़की आग: किसान का 2 लाख का नुकसान, पोहरी के जटवारा का मामला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की पोहरी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम जटवारा में अशोक पाल के 5 बीघा खेत में अज्ञात कारणों के चलते आज दोपहर भीषण आग भड़क गई.

बता दें की किसान की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई. जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपए आंकी जा रही है. ग्रामीणों ने पोहरी नगर परिषद की फायर ब्रिगेड को फोन पर सूचना दी. लेकिन जबतक फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया जब तक गेहूं जलकर राख हो गए.