Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में EKYC के नाम पर ऑनलाइन दुकान संचालक पर अंगूठा लगवाकर 36 हजार रुपए निकालने का आरोप, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सुनाज में एक किसान के खाते से कृषि भूमि की ईकेवायसी के नाम पर अंगूठा लगवाकर गांव के ही दुकान संचालक पर 36 हजार 400 रुपए निकालने के आरोप लगाए हैं. इसकी शिकायत आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई गई है.

जानकारी के अनुसार जगदीश राय पुत्र भगवान लाल राय निवासी ग्राम सुनाज थाना कोलारस ने एसपी को शिकायत करते हुए बताया कि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा रन्नोद में उसका खाता हैं. उसके गांव सुनाज में ऑनलाइन की दुकान हैं जिसे संचालित जितेंद्र प्रजापति, यशपाल प्रजापति के द्वारा किया जाता है.

24 जनवरी 2025 को उसने कृषि भूमि ईकेवायसी करवाई थी. इसके बाद 10 फरवरी 2025 से रुपए निकलना शुरू हो गए. 10 फरवरी को 9900 रुपए निकले, 12 फरवरी को 9500 रुपए, 15 फरवरी को 9500 रुपए, 20 फरवरी को 9500 रुपए निकल गए. इसके बाद पीड़ित ने खाता होल्ड करवा दिया. जिसके बाद जब इस संबंध में दुकानदार से पूछा तो उसने मना कर दिया. जिसकी शिकायत आज एसपी ऑफिस में दर्ज दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!