शिवपुरी: जिले के भोंती में गणेशा पब्लिक स्कूल के संचालक ने अचानक स्कूल बंद कर दिया.जिसके कारण RTE के बच्चों का भविष्य लटक गया है. कलेक्टर जनसुनवाई में आज बच्चों के पालकों ने भोंती में अन्य इंग्लिश मीडियम स्कूल में बच्चों के एडमिशन कराने की मांग की है.
जानकारी के अनुसार संजय कुमार ने बताया कि पिछोर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम भोंती में गणेशा पब्लिक स्कूल के संचालक जनार्दन और हरी सिंह ने अचानक स्कूल बंद कर दिया हैं. जिस कारण उनके बच्चों को काफी परेशानी आ रही हैं. पिछले कई वर्षों से बच्चे उसी स्कूल में पढ़ते आ रहे हैं.
RTE के तहत बच्चों को अन्य स्कूलों में दाखिला में परेशानी आ रही हैं. वहीं अन्य स्कूल वाले मोटी रकम मांगते हैं ऐसे में सभी पालकों ने आज एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट में कलेक्टर को भोंती कस्बे में अन्य इंग्लिश मीडियम स्कूल में बच्चों का एडमिशन कराने की मांग की है.







Be First to Comment