शिवपुरी: मध्य प्रदेश के माधव नेशनल पार्क में एक नई बाघिन का आगमन हुआ है। पन्ना से लाई गई बाघिन को सोमवार को माधव टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया। इस मौके पर माधव टाइगर रिजर्व के लोगो का अनावरण भी किया गया। साथ ही 13 किलोमीटर लंबी सुरक्षा दीवार का उद्घाटन हुआ।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सफारी वाहन चलाई, जिसके बगल में सीएम सीएम मोहन यादव बैठे रहे। माधव नेशनल पार्क के सेलिंग क्लब से सात किलोमीटर दूर वॉच टॉवर तक गए। जहां से बाघिन को छोड़ा गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से ग्वालियर पहुंचे, जिसके बाद ग्वालियर में वे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के साथ हेलिकॉप्टर से शिवपुरी पहुंचे। शिवपुरी से सभी नेता सीधे सेलिंग क्लब माधव राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे, जहां संयुक्त रूप से बाघिन को उसके नए आवास में छोड़ा गया।
माधव नेशनल पार्क को पहले ही टाइगर रिजर्व का दर्जा मिल चुका है। यहां दो मादा और एक नर बाघ पहले से मौजूद हैं, जिनमें से एक मादा ने दो शावकों को जन्म दिया है। अब एक मादा बाघ को 10 मार्च और दूसरा नर बाघ हफ्ते भर में छोड़े जाने के बाद यहां कुल सात बाघ हो जाएंगे।












Be First to Comment