,

फसल बेचने आ रहा किसान का टैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, बड़ा हादसा टला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी नगर के कृषि उपज मंडी के समीप अमरैया रोड़ पर आज सोमवार की दोपहर चना से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। गनीमत रही कोई टैक्टर ट्राली की चपेट में नहीं आया बरना बड़ा हादसा घटित हो सकता था.


जानकारी के मुताबिक़ चना से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अमरैया रोड से होकर कृषि उपज मंडी पोहरी में फसल बेचने किसान जा रहा था. इसी बीच किसान ब्रजेश कुशवाह निवासी सालौदा का टैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया बताया गया हैं कि टैक्टर पर कोई बैठा नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था.