Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में संतान प्राप्ति के नाम पर दंपति से तांत्रिक बनकर आए दो लोग जेवर लेकर हुए फरार, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी के करैरा में एक निसंतान दंपति के साथ ठगी हो गई। 8 मार्च को दोपहर में हुई इस घटना में दो अज्ञात व्यक्तियों ने तांत्रिक बनकर दंपति को अपने जाल में फंसाया और उनके जेवरात लेकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, बम्हारी गांव में रहने वाली उमा प्रजापति और उनके पति रमेश की शादी को 23 साल हो चुके हैं। दोनों निसंतान हैं। इसी कमजोरी का फायदा उठाते हुए दो ठग उनके घर पहुंचे। उन्होंने तंत्र-मंत्र से संतान प्राप्ति का झांसा दिया।

सोने-चांदी के जेवर लेकर हुआ फरार

ठगों ने चालाकी से पति रमेश को गांव के बाहर बेड़ा पूजने भेज दिया। फिर उमा को सोने-चांदी के सभी जेवर लाने को कहा। महिला ने सोने का हार, कानों के फूल, मंगलसूत्र, ताबीज, चांदी की कमर पेटी और पायल सहित अन्य गहने एक लाल कपड़े में बांधकर उन्हें दे दिए।

इसके बाद ठगों ने उमा को बेसन की पुतली बनाकर नाले में पानी डालने भेजा। जब वह वापस लौटी तो दोनों ठग जेवरात लेकर फरार हो चुके थे। पीड़िता के अनुसार एक ठग पैंट-शर्ट में था और दूसरा कुर्ता-पजामा व जैकेट पहने था। दोनों की उम्र 35 से 50 वर्ष के बीच है।

पीड़ित दंपति ने करैरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!