Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में नशेड़ी बच्चा चोर इरशाद खान को भीड़ ने पीटा, पुलिस ने हिरासत में लिया / Shivpuri News

शिवपुरी के विजयपुरम कॉलोनी में एक नशेड़ी ने बच्चा चोरी का प्रयास किया। शनिवार रात करीब 9 बजे की घटना में आरोपी ने 6 साल के बच्चे को पकड़ लिया।

बच्चे ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। बच्चे ने बताया कि आरोपी उसे जबरन ले जाने की कोशिश कर रहा था। इस पर भीड़ ने युवक को पकड़कर पिटाई कर दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ से युवक को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान इरशाद खान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे का आदी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!