शिवपुरी: जिले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत अवैध शराब विक्रय के विरूद्ध 7 मार्च 2025 को वृत्त करैरा के नीरज त्रिवेदी आबकारी उप निरीक्षक ने ग्राम ख्यावदा , ठाठी , कैखोदा , फुर्तला , झुझाई, सुल्तानपुर व अज्ञात प्रकरण नहर के पास नरवर , छितरी डेरा, नरवर डेरा, गधाई के पास खेत में दबिश दी. कुल 46.74 लीटर देशी मदिरा प्लेन व हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्यवाहियों में कुल 10 प्रकरण पंजीबद्ध कर 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।









Be First to Comment