शिवपुरी: शहर के बीचोंबीच सब्जी मंडी के पीछे एक तारों से लदा हुआ खम्मा हवा में झूलता हुआ दिखाई दे रहा है. बता दें की एक अज्ञात वाहन की टक्कर से खम्मा टेढ़ा हो गया. जिसकी शिकायत सब्जी मंडी के पास दुकानदारों ने 181 पर की हैं. लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी के पीछे संचालित दुकानदार सब्बीर खान ने बताया कि दो दिन पहले रात में अज्ञात वाहन खंभे से टकरा गया था. जिसके कारण खम्बा टेडा हो गया और हवा में झूलता हुआ दिखाई दे रहा है खंबे पर करंट से भरे हुए तार लदे हैं. ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती हैं. इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन 181 पर की हैं. लेकिन अभी तक इसका कोई भी समाधान नहीं हो सका हैं. प्रशासन कोई बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है जब हादसा हो जाएगा. तब यह समस्या का समाधान प्रशासन के द्वारा कर दिया जाएगा.








Be First to Comment