शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के सिलरा गांव के हाल में रंजिशन एक ग्रामीण में गोली मारकर उसे घायल कर दिया गया। गोली ग्रामीण के हाथ में लगी, घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
जिला अस्पताल में उपचार करा रहे अमर सिंह जाटव ने बताया कि उसका चचेरा भाई 6 महीने पहले गांव की एक लड़की भगा ले गया था। दोनों बालिग़ थे दोनों शादी कर ली थी। तभी से गांव में लड़की पक्ष के परिवार से रंजिश चली आ रही थी। इससे पहले चार माह पहले उसे बंधक बना लिया गया था। सरपंच ने जैसे तैसे छुड़वाया था। तभी से उसका परिवार गांव छोड़कर नदी किनारे हार में उनके खेत पर रहने लगे थे।
शुक्रवार की रात 9 बजे वह अपने खेत के बोर को चालू करने जा रहा था। तभी गोलू जाटव, सुमित जाटव, कैलाश जाटव और उनके साथ दो अज्ञात लोग आये थे। इसी दौरान गोलू ने बंदूक से उसे गोली मार दी थी। गोली उसके हाथ में लगी। इसके बाद सभी भाग गए। बाद में परिजनों ने उसे करैरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया बाद में में उसे रात में ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।







Be First to Comment