शिवपुरी: शहर की देहात पुलिस ने 30 पेटी देशी प्लेन शराव एवं 4 पेटी अंग्रेजी गोआ शराब की 34 पेटी शराब कीमत 1 लाख 40 हजार सहित बलेनो कार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं.
देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव ने बताया की बलेनो कार एमपी 33 जेडएफ 5255 कार को चेकिंग के दौरान रोका तो कार चालाक मझेरा रोड तरफ लेकर भाग खड़ा हुआ. जिसे पकड़ने के बाद आरोपी योगेश लोधी पुत्र रघुवीर लोधी उम्र 21 साल निवासी ग्राम पिपारा थाना भोंती एवं दूसरे ने त्रिलोक पुत्र गिरमन उर्फ गिरवर पाल उम्र 30 साल निवासी ग्राम कुन्डलपुर (निमघना) थाना पिछोर का होना बताता. कार में से 20 पेटी प्लेन शराब एवं 10 पेटी प्लेन शराब 4 पेटी अंग्रेजी गोआ शराब जप्त की. जिनकी कीमत 1 लाख 40 हजार रुपए एवं कार की कीमत 9 लाख रुपए आँकी गई हैं. देहात थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध क्र. 86/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कामय कर विवेचना में लिया गया।







Be First to Comment