शिवपुरी: पिछोर अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवदयाल धाकड़ ने कार्य में रूचि न लेने वाले विक्रेताओं पर कार्यवाही की है। जिसके तहत 28 हजार रुपये की राशि के साथ 14 विक्रेताओं पर जुर्माना लगाया गया है।
अभी 24 फरवरी को पिछोर तथा 27 फरवरी को खनियाधाना में विक्रेताओं की समीक्षा बैठक का आयोजन भी किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान लापरवाही बरतने एवं कम प्रगति करने वाले पिछोर के 14 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के विक्रेताओं पर दो दो हजार रूपये का जुर्माना अधिरोपित कर समय सीमा में पूर्ण करने की चेतावनी दी गई। इन दुकानों में बदरवास, पिपरो, पिपारा, ऊमरीखुर्द, सलैया, निवोदा, रही, हरथोन, तेरई, चंदू पहाड़ी, तिजारपुर, दवियाजगन, देवखेडा, पातीचक सम्मिलित हैं।
एसडीएम शिवदयाल धाकड़ ने बताया कि ईकेवायसी का कार्य पूर्णतः निःशुल्क है। यदि कोई विक्रेता ईकेवायसी के नाम पर धोखाधडी करे तो उसके विरूद्ध पुलिस प्रकरण पंजीबद्ध किया जाएगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार समस्त हितग्राहियों की ईकेवायसी की जाकर दोहरे, अपात्र, साईलेंट राशन कार्डों का विलोपन करने हेतु आदेश किया गया था। जिसके संबंध में पिछोर अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवदयाल धाकड़ द्वारा 25 फरवरी को पत्र जारी किया गया था। जिसमें शासन के सभी राशन प्राप्त करने वाले परिवारों के सदस्यों की ईकेवायसी कराने के निर्देश दिये। शासन के निर्देशानुसार ईकेवायसी के कार्य करने की सुविधा शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर उपलब्ध पीओएस मशीन में दी गई है। जिसमें परिवार आईडी दर्ज करते ही सभी सदस्यों का विवरण खुल जाता है एवं जिन सदस्यों की ईकेवायसी शेष है वह सदस्य लाल रंग में प्रदर्शित होते हैं। जिसमें लाल रंग में प्रदर्शित सदस्यों की ईकेवायसी की जानी है तथा संबंधित सदस्यों के आधार सहित बायोमेट्रिक सत्यापन हेतु दुकान पर उपस्थित होना है। जहां विक्रेता द्वारा ईकेवायसी की जाएगी।
अभी तक पिछोर ब्लॉक में 60 प्रतिशत एवं खनियाधाना में 51 प्रतिशत ईकेवायसी का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस कार्य को शतप्रतिशत पूर्ण करना है। जिससे किसी भी पात्र हितग्राही को राशन आराम से मिल सके। एसडीएम द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण भी लगातार किया जा रहा है।

शिवपुरी में SDM ने कार्य में रूचि न लेने वाले विक्रेताओं पर की कार्यवाही: 28 हजार रूपए की राशि के साथ 14 विक्रेताओं पर हुआ जुर्माना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- लोकायुक्त की कार्रवाई: शिकायत मिलते ही बाबू का बिभाग बदला, फिर भी रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू / Shivpuri News
- कोलारस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 पेटी अवैध शराब और कार जब्त, आरोपी फरार / Shivpuri News
- उपार्जन व्यवस्था पर कलेक्टर अर्पित वर्मा सख्त, राजस्व अधिकारियों को दिए निगरानी के निर्देश / Shivpuri News
- गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल का MP बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, 10वीं-12वीं में छात्रों ने लहराया परचम / Shivpuri News
- महिला को ‘लापता बेटी’ बताकर ले जाने की कोशिश, डीएनए जांच की मांग से बढ़ा विवाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment