शिवपुरी: जिले की खनियांधाना पुलिस ने 10 पेटी देशी मदिरा प्लेन कीमती 50 हजार सहित एक मोटरसाइकिल कुल कीमत 1 लाख 30 हजार रुपए के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं.
खनियांधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया की 5 मार्च 2025 की रात रामपुरा तिराहा पर शराब की पेटियां रखकर 2 आरोपी मोटरसाईकल से बेचने के फिराक में हैं. मौके से एक आरोपी प्रमोद पुत्र नंदराम यादव उम्र 19 साल निवासी ग्राम पहाडपुर अछरौनी थाना खनियाधाना को गिरफ्तार किया जबकि दूसरा आरोपी कृष्णा यादव पुत्र जगतसिंह यादव निवासी ग्राम पहाडपुर अछरौनी भाग खड़ा हुआ. तीन प्लास्टिक के काले रंग के कट्टों को खोलकर चैक किया तो दो कट्टों मे तीन तीन पेटी खाकी कलर के गत्ते की रखी हुईं मिली. एक कट्टे मे चार पेटी खाकी कलर के गत्ते की रखी हुईं मिली.
खाकी कलर के गत्ते की पेटियों को खोलकर चैक किया तो प्रत्येक पेटी मे 50-50 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन के भरे हुए सीलबंद मिले. 500 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन के हैं जो कीमत 50 हजार रुपए एवं हीरो स्पेलेण्डर प्लस मोटरसाईकल एमपी 33 जेड सी 1337 काले रंग कीमती करीबन 80 हजार रुपए की रखी मिली. आरोपियों पर 34 (2) आबकारी एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया.
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिकाः- इस कार्यवाही में निरीक्षक सुरेश शर्मा , उनि अरविन्द्र सिहं जाट मय सउनि प्रकाश सिहं कौरव , सउनि कमलकिशोर सैंथिया , प्रआर.661 नरेन्द्र सिहं पाल , आर.1073 अनूप कुमार , 781 हेमसिहं ,आर.1046 बलराम की अहम भूमिका रहीं.





