शिवपुरी: जिले बैराड़ थाना क्षेत्र के पोहरी-बैराड़ रोड पर पचीपुरा के पास एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत हो गई. जबकि उसकी मौसी घायल हो गई। हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे हुआ। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राधाबल्लभ ओझा निवासी पोहरी अपने भांजे जितेंद्र ओझा उम्र 29 साल पुत्र कैलाश नारायण ओझा के साथ बैराड़ से पोहरी लौट रहे थे। उनके साथ दूसरी बाइक पर उनकी बहन और एक अन्य भांजा जितेंद्र भी था। जब वे पचीपुरा के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक (MP33 MM 4741) ने जितेंद्र की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में जितेंद्र ओझा उम्र 29 साल निवासी सतनबाड़ा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मौसी घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बैराड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ धारा 106(1), 281, 125(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







Be First to Comment