,

होली पर शिवपुरी एसपी ने दिया लोगों को मोबाइल का गिफ्ट, गुम हुए 100 मोबाइल 18 लाख के वापस लौटाए, लोगों ने कहा थैंक्यू एसपी / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के कंट्रोल रूम में आज शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने गुम हुए 100 मोबाइल लोगों को वापस किए हैं लोगों में मोबाइल पाकर खुशी की लहर हैं, वहीँ शिवपुरी एसपी ने होली से पहले यह गिफ्ट लोगों को दिया है.

शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि हर महीने साइबर सेल की टीम गुम हुए मोबाइल एवं चोरी हुए मोबाइल को ट्रेस करने में लग जाती हैं ऐसे में होली से पहले शिवपुरी एसपी ने गुम हुए 100 मोबाइल लोगों को लौटाए हैं.

बता दे कि 100 मोबाइल की अनुमानित कीमत 18 लाख रुपए मानी जा रही है वहीं लोगों ने मोबाइल पाकर शिवपुरी एसपी को थैंक्यू कहा हैं साथ ही टीम का आभारी व्यक्त किया.