Press "Enter" to skip to content

तीन माह से नहीं मिला आदिवासियों को राशन, कलेक्टर से शिकायत, बोले – अंगूठा लगवाने के बाद भी नहीं दिया राशन / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की खनियाधाना तहसील के गढ़ा मोटा गांव के आदिवासी परिवारों ने मंगलवार को कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें तीन माह से राशन नहीं मिला है। बूढ़ोन स्थित उचित मूल्य की दुकान के सेल्समैन शिवराज सिंह यादव द्वारा राशनकार्ड धारकों के फिंगरप्रिंट लेने के बावजूद उन्हें राशन वितरित नहीं किया जा रहा है।

भगवान आदिवासी का आरोप है कि जब उन्होंने राशन न मिलने का कारण पूछा, तो सेल्समैन ने धमकी दी और ऊपरी पहुंच के चलते किसी भी प्रकार की कार्यवाही न होने की बात कही। पीड़ित परिवारों ने बताया कि गांव में करीब 200 परिवार ऐसे हैं, जो इस समस्या से जूझ रहे हैं।

आदिवासियों ने कलेक्टर से तीन माह का लंबित राशन जल्द से जल्द दिलाने और सेल्समैन पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना है कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!