Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के प्रशांत शर्मा ने 25 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी कर रचा इतिहास / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा के प्रशांत रामेश्वर शर्मा ने अपने दृढ़ संकल्प और साहस के साथ भारत की 25,000 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी साइकिल यात्रा पूरी कर एक नया इतिहास रच दिया है यह यात्रा प्रशांत  शर्मा ने 8 मार्च 2024 को दिल्ली के इंडिया गेट से शुरू की थी और अब 4 मार्च 2025 को अपने गृह नगर करैरा, (मध्यप्रदेश) में इसे सफलता पूर्वक समाप्त किया प्रशांत शर्मा की यह यात्रा न केवल व्यक्तिगत साहस का प्रतीक है, बल्कि इससे उनके क्षेत्र करैरा का नाम भी पूरे देश और दुनिया में रोशन किया हुआ है इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर करैरा क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल हैं.

यह यात्रा न केवल एक साहसिक यात्रा थी, बल्कि यह प्रशांत शर्मा के अडिग आत्मविश्वास, समर्पण और प्रेरणा का प्रतीक भी बन गई है प्रशांत शर्मा की इस महान उपलब्धि ने न केवल करैरा बल्कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है और उनके इस साहसिक कदम से दूसरों को भी प्रेरणा मिल रही है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!