Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में कोचिंग टीचर ने खाया जहर, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत / Shivpuri News

शिवपुरी के लाल माटी क्षेत्र में एक कोचिंग टीचर की जहर खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास शिवहरे के रूप में हुई है। वह 28 साल के थे।

सोमवार सुबह विकास ने अपने घर में सल्फास खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हरगोविंद शिवहरे के पुत्र विकास की शादी हो चुकी थी। वह कोचिंग में बच्चों को पढ़ाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से वह चुपचाप रहने लगा था।

कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। विकास के आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!