Press "Enter" to skip to content

नाले पर बाउंड्री वॉल ना होने से बैक करते समय नाले में गिरी कार, क्रेन की मदद से निकाला गया बाहर, चालक को आई चोटें / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के जैन दूध डेयरी के पास एक कार बैक करते समय नाले में गिर गई हादसे में कार चालक को मामूली चोटे आई हैं। जिसके बाद कार को क्रेन की मदद से बहार निकाला गया है। वही स्थानीय जिम्मेदार लोगों का कहना है की अगर नगर पालिका द्वारा नाले की बाउंड्री वॉल बनवा दी जाती तो यह हादसा नहीं होता।

जानकारी के अनुसार आज सोमवार की सुबह 10 बजे कार क्रमांक MP 67 ZC 8530 का चालक जैन दूध डेयरी के पास कार बैक कर रहा था। तभी पीछे नाले पर बाउंड्री वॉल ना होने के कारण कार नाले में जा गिरी। जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे में कार चालक को मामूली चोटे आई है। वही कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं स्थानीय जिम्मेदारों का कहना है कि नगरपालिका द्वारा अगर नाले पर बाउंड्री वॉल बनवा दी जाती तो शायद यह हादसा नहीं होता।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!