Press "Enter" to skip to content

कोलारस अस्पताल के मेडिकल स्टोर में फिल्मी गाने पर पर वार्ड बॉय ने शराब पीते बनाई रील, CMHO बोलें कार्रवाई करेंगे / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वार्ड बॉय मनीष नाजगढ़ फिल्मी गाने पर शराब की बोतल और गिलास लेकर झूमता नजर आ रहा है। यह वीडियो अस्पताल के मेडिकल स्टोर का बताया जा रहा है, जहां मनीष के साथ एक अन्य युवक भी दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिख रहा दूसरा युवक भी अस्पताल का ही कर्मचारी है।

जानकारी के अनुसार, मनीष नाजगढ़ को अनुकंपा नियुक्ति के तहत मां के निधन के बाद उसे वार्ड बॉय की नौकरी मिली थी। लेकिन, यह पहली बार नहीं है जब मनीष विवादों में आया है, इससे पहले भी उस पर कार्रवाई हो चुकी है। उसने अपने फेसबुक अकांउट से अस्पताल में शराब पीते हुए यह वीडियाे अपलोड किया है।

जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय रिशेश्वर ने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!