Press "Enter" to skip to content

करैरा में विवाहिता महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म, 19 दिन बाद फिर की छेड़छाड़, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

8 फरवरी की रात करीब 11 बजे पीड़िता अपने घर में अकेली सो रही थी। उसका पति खेत में सिंचाई के लिए गया था। इसी दौरान आरोपी पुष्पेन्द्र जाटव घर में घुस आया। उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे और उसके बच्चों को जान से मार देगा।

महिला डर की वजह से चुप रही। 27 फरवरी की रात करीब 10 बजे आरोपी दोबारा उसके घर में घुस आया। वह महिला से छेड़छाड़ करने लगा। इस बार पीड़िता ने शोर मचाया। सास के आने पर आरोपी भाग गया।

महिला ने पूरी घटना अपनी सास और पति को बताई। फिर थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। इस पर शनिवार रात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64.74.332 (बी) और 351 (3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!