Press "Enter" to skip to content

गृहक्लेश और कर्ज के कारण एक भाई श्योपुर और दूसरा शिवपुरी के जंगल में फंदे पर लटका मिला / Shivpuri News

शिवपुरी के फतेहपुर क्षेत्र की मास्टर कालोनी में रहने वाले दो सगे भाइयों ने अलग-अलग जगहों पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नंदकिशोर यादव का शव शनिवार को श्योपुर जिले के देवरी के जंगल में मिला। उनके भाई राम भरत यादव का शव रविवार को शिवपुरी जिले के गोपालपुर के जंगल में पेड़ से लटका मिला।

शनिवार शाम से थे लापता

दोनों भाई शनिवार से लापता थे। राम भरत के परिजनों ने रविवार सुबह कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनकी लोकेशन गोपालपुर के जंगल में मिलने पर पुलिस ने सर्चिंग की। जहां उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

दो थानों की पुलिस जांच में जुटी

मूल रूप से श्योपुर जिले के चिल्मानी थाना क्षेत्र के देवरी गांव के रहने वाले दोनों भाई शिवपुरी में रहते थे। प्रारंभिक जांच में गृहक्लेश और कर्ज को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है। श्योपुर की चिल्मानी थाना पुलिस और शिवपुरी की गोपालपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!