Press "Enter" to skip to content

गमी में शामिल होकर लौट रहा बाईक चालक हुआ सड़क हादसे का शिकार, गंभीर हालत, ज़िला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मदनपुर की रहने वाली मथरो आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया की उसकी छोटी बहन की सास की गमी हो गई थी। जिसमे शामिल होने उसका पति राधेश्याम आदिवासी ग्राम झाल्या गया हुआ था। जहां से बीती शनिवार की रात वह बाईक से अपने घर लौट रहे था। तभी ग्राम गढ़ की पुलिया के पास वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसे ग्रामीणों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत होने के चलते जिला अस्पताल शिवपुरी रैफर कर दिया। जहां आज रविवार की सुबह 10 बजे उसका आईसीयू वॉर्ड में उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!