Press "Enter" to skip to content

टॉयलेट करने गई 19 साल की युवती की बंद कमरे में लेजाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने 12 घंटे में किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की बैराड पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपी को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया हैं.

बता दें की 27 फरबरी को 19 बर्षीय युवती को आरोपी दीपक कुशवाह मुंह बंद करके अशोक कुशवाह के किराए के कमरे में ले गया. अशोक कुशवाह ने युवती के दोनों हाथों को पकड़ लिया. इसके बाद दीपक कुशवाह ने युवती के साथ दुष्कर्म किया. जिसकी बाद दोनों मौके से फरार हो गए. पीड़िता की शिकायत पर बैराड थाना पुलिस ने अपराध क्रं.- 47/2025 धारा-70(1), 127(2),115(2),351 (3) BNS का कायम कर विवेचना में लिया।
बैराड थाना प्रभारी शिव सिंह यादव ने बताया की आरोपी अशोक पुत्र कल्लाराम कुशवाह उम्र 31 साल निवासी फतेहपुर शिवपुरी कोतवाली हाल वार्ड क्रमांक 12 बस स्टेंड के पीछे बैराड, दीपक पुत्र बलराम कुशवाह उम्र 24 साल निवासी पिपरघार थाना पोहरी जिला शिवपुरी को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया एवं उक्त दोनो आरोपीयों को न्यायालय पेश किया गया है।

इनकी रहीं सराहनीय भूमिका: निरी शिवसिंह यादव, उपनिरी धर्मेन्द्र शिवहरे, आर.एस. चोकोटिया, प्र.आर. शिरोमणि प्र.आर. 934 जगेस सिकरवार, आर. 817 रविन्द्र धाकड़, आर. 1189 राजकुमार, आर. 802 अमित श्रीवास, आर. 150 अतरसिंह रावत की भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!