शिवपुरी: जिले की रन्नौद पुलिस ने तत्कालीन पटवारी द्वारा शासकीय दस्तावेजों में हेरा फेरी कर परिचित लोगों को लाभ पहुंचाने के मामले में अपराध पंजीबद्ध किया हैं.
बता दें की 27 फरबरी 2025 को नायब तहसीलदार तहसील रन्नौद ने रन्नोद पुलिस को बताया की अनुविभागीय अधिकारी कोलारस द्वारा ग्राम सुनाज तहसील रन्नौद में स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 503,508,515,956.1407,1473,1480, 1812, 1813, 1486,1488.1489,1490,1491, 1501, 1508,1778,1860, 1868, 1881,1886 भूमि पर रामप्रकाश अहिरवार तत्कालीन हल्का पटवारी द्वारा अभिलेख शासकीय दस्तावेजों में की गई हेरा फेरी एवं गंभीर अनिमितताओं के संबंध में शिकायत की जाँच हेतु निर्देशित किया गया था। जिसकी जांच में रामप्रकाश अहिरवार तत्कालीन पटवारी द्वारा अपनी पदीय हैसियत का दुरूपयोग करते हुए लखनसिंह पुत्र घनश्यामसिंह यादव, हरदोबाई पत्नि लखनसिंह यादव, पुष्पेन्द्र पुत्र लखनसिंह यादव, सोनू पुत्र लखनसिह यादव, वृशकुमारी पत्नि पुष्पेन्द्र यादव निवासीगण ग्राम सुनाज से सांठगांठ एव दुरभिसधी कर जानबूझकर ग्राम सुनाज के उपरोक्त सर्वे क्रमांको के शासकीय दस्तावेजो में हेराफेरी एवं गम्भीर अनियमितताएं करते हुए व्यक्ति विशेष को लाभ पहुँचाया गया है। पटवारी एव सबंधितों द्वारा किया गया उक्त कृत्य अपराधिक प्रवृति का है। रामप्रकाश अहिरवार पटवारी एवं लखनसिंह पुत्र घनश्यामसिह यादव, हरदोबाई पत्नि लखनसिंह यादव, पुष्पेन्द्र पुत्र लखनसिंह यादव, सोनू पुत्र लखनसिंह यादव, बृशकुमारी पत्नि पुष्पेन्द्र यादव निवासी गण ग्राम सुनाज के विरूद्द विधि की सुसंगत धाराओं में पुलिस अपराध पंजीबद्ध करें. जिसपर रन्नोद पुलिस ने अप.क्र. 33/25 धारा-318(4), 338,336(3),340(2).316(5),61(2) बीएनएस का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।







Be First to Comment