शिवपुरी: जिले के छर्च थाना क्षेत्र के भैसरावन गांव में शुक्रवार सुबह एक ग्रामीण कुएं में गिर गया। गनीमत रही कि उसे तैरना आता था, जिससे वह पानी में डूबने से बच गया। घटना सुबह करीब 7 बजे की है, जब नंदू (35) पुत्र नैनका आदिवासी पानी भरने के लिए कुएं पर गया था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया।
संयोग से कुछ बच्चों ने उसे गिरते हुए देख लिया और शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक नंदू कुएं में तैरता रहा। बाद में ग्रामीणों ने रस्सी डालकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया, लेकिन नंदू को सुरक्षित देखकर लोगों ने राहत की सांस ली।








Be First to Comment