Press "Enter" to skip to content

सरसों से भरा ट्रक पलटा: सड़क किनारे दुकान लगाकर बैठी मां और 4 साल की बेटी की मौत, ग्रामीणों ने हटाई बोरियां / Shivpuri News

शिवपुरी में बुधवार शाम सिरसौद-चंदेरी मार्ग पर साजौर गांव के पास सरसों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सड़क किनारे दुकान लगाए बैठी मां और 4 साल की बेटी की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई।

ट्रक पिछोर से शिवपुरी की ओर आ रहा था। ट्रक का अचानक संतुलन बिगड़ गया। हादसे की सूचना मिलते ही अमोला थाना प्रभारी राज सिंह चाहर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य के लिए जेसीबी मशीन बुलाई गईं। ट्रक में सरसों की भारी बोरियां होने के कारण एक जेसीबी से काम नहीं चला।


ग्रामीणों ने हाथों से बोरियां हटाईं। दूसरी जेसीबी के आने के बाद ट्रक को हटाया गया। लेकिन तब तक 40 वर्षीय बाटों बाई और उसकी 4 वर्षीय बेटी पूजा ट्रक के नीचे दब गईं और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!