Press "Enter" to skip to content

मायके बाले लेने नहीं आए तो नवविवाहिता ने साड़ी के फंदे से लगाई फांसी, देवर ने बचाई जान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के महुआ गांव में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना बुधवार शाम की है, जब 20 वर्षीय मुस्कान यादव ने अपने घर में साड़ी से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की।

मुस्कान अपने मायके जाना चाहती थी और उसने परिवार वालों को बुलाया था। जब मायके वाले उसे लेने नहीं आए, तो वह मानसिक तनाव में आ गई। इसी दौरान उसका छोटा देवर वहां पहुंचा और उसे फंदे से लटकता देख शोर मचा दिया।

परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और मुस्कान को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल शिवपुरी ले गए। फिलहाल डॉक्टर्स उसका इलाज कर रहे हैं और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!