Press "Enter" to skip to content

8 दिन से बिजली नहीं मिलने पर किसान ने गले में डाला फांसी का फंदा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की कोलारस तहसील के साखनौर गांव में बिजली कटौती से नाराज किसान विद्युत मंडल दफ्तर पहुंचे। किसान विनोद दांगी ने विरोध स्वरूप अपने गले में फांसी का फंदा डाल लिया। दांगी ने बताया कि पिछले 8 दिनों से गांव में बिजली सप्लाई बंद है। इससे गेहूं की फसल को पानी नहीं मिल पा रहा है। बुधवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने खंभों से बिजली लाइन भी उतार ली।

किसान विनोद लोधी का कहना है कि वह नियमित रूप से बिजली बिल जमा करता है। उनका केवल कुछ महीनों का बिल बकाया है। गांव में कुछ लोगों ने बिल नहीं भरा है। इसके चलते विभाग ने पूरे गांव की बिजली काट दी है। किसानों का कहना है कि फसल को पानी नहीं मिला तो उनके पास मरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।

30 किसानों पर 5-6 लाख रुपए बकाया
बिजली विभाग के सुपरवाइजर सुमित झा ने बताया कि साखनौर गांव के करीब 30 किसानों पर 5-6 लाख रुपए बकाया है। प्रदर्शन करने वाले किसान पर भी 3,500 रुपए का बिल बकाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिल भुगतान के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!